बालिग़ पुत्री को घर से लाखों रुपए की जेवर नकदी के साथ भगाकर ले जाने का चौकीदार पुत्र पर लगा आरोप,
पीड़िता की मां ने चौकीदार पुत्र सहित दो लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं जनपद के थाना उसेहत क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़ित महिला ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बालिक पुत्री को अर्जुन पुत्र वीरपाल तथा ग्राम के चौकीदार वीरपाल का पुत्र संजू मेरी पुत्री को लाखों रुपए के जेवर सहित रात 3:00 बजे के लगभग घर से मीठी-मीठी बातों के जाल में फंसा कर बाइक से कासगंज तक ले गए जहां से उसकी पुत्री लापता हो गई।
पीड़िता ने बताया कि उसकी पुत्री को ग्राम का चौकीदार वीरपाल के पुत्र ने उसे घर से भगाने का पूरा प्रयास किया है। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी संजू पुत्र वीरपाल तथा अर्जुन पुत्र वीरपाल के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज की कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।
