खेत गए किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बारिश के पानी में पड़ा मिला , पड़ताल जारी,
पुलिस ने शव पीएम को भेजा,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं जनपद के उसहैत थाना क्षेत्र के खेड़ा जलालपुर गांव में बुधवार शाम धान की जुताई के लिए निकले किसान का शव
बारिश के पानी में पड़ा मिलने के बाद
सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
बताया जाता है कि उसहैत थाना क्षेत्र के खेड़ा जलालपुर गांव में बुधवार शाम धान की जुताई के लिए निकले किसान
जादूगर शाक्य (45) का शव गुरुवार सुबह बारिश के पानी में पड़ा मिलने के बाद सनसनी फैल गई।और ग्राम में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
परिजनों के बताया कि जादूगर बुधवार शाम धान की जुताई के लिए निकले थे ।जो रात भर घर नहीं लौटे थे। सुबह जब उनकी तलाश की गई तो उनका शब गांव में बारिश के पानी में पड़ा मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव सील करके पोस्टमार्टम को भेज पड़ताल शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि जादूगर नामक व्यक्ति का शव बरसाती पानी में मिला है। जिसको पोस्टमार्टम भेजा जा रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
