अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- कछला गंगा घाट पर स्नान के दौरान गंगा में डूबा कांवड़िया, तलाश में जुटे गोताखोर.. हाथरस जिले से जत्थे के साथ कछला घाट पर गंगाजल भरने आया था कांवड़िया

On: July 14, 2025 9:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Badaun news

कछला गंगा घाट पर स्नान के दौरान गंगा में डूबा कांवड़िया, तलाश में जुटे गोताखोर..

हाथरस जिले से जत्थे के साथ कछला घाट पर गंगाजल भरने आया था कांवड़िया

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं : कछला घाट पर गंगा में स्नान करते समय एक कांवड़िया डूब गया।गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं।हाथरस जिले से जत्थे के साथ गंगाजल भरने आए कांवड़िये रविवार रात करीब एक बजे गंगा स्नान कर रहे थे।इसी दौरान पानी के तेज बहाव में एक कांवड़िया बह गया। उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। सूचना पर परिवार के लोग भी गंगा घाट पर पहुंच गए।

कांवड़िया अंकित ने बताया कि हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र के गांव भगना निवासी करीब 25 लोग डाक कांवड़ लेकर कछला गंगाघाट पर रविवार शाम को आए थे।सभी कांवड़िये रात करीब एक बजे गंगा स्नान कर घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। गंगा में नहाने के दौरान अभिषेक (18) पुत्र सचिन डूबकर लापता हो गया।

घटना के बाद कांवड़िये रात में कछला चौकी पहुंचे और मामले की सूचना दी।जिस पर चौकी इंचार्ज ने रात में ही गोताखोरों को भेजा और तलाश कराई, लेकिन अभिषेक का पता नहीं चला।रात में खबर मिलते ही अभिषेक के पिता व अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रात में गंगाजल लेने वालों की उमड़ी भीड़:-कछला गंगा घाट से बदायूं तक जगह-जगह कांवड़ियों के जत्थे देखने मिले। दूर से आने वाले कांवड़िये रविवार शाम से गंगाजल भरकर लौटने लगे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि रात में भीड़ अधिक रही।

गंगा में पानी बढ़ने की संभावना कम:-कछला और उसहैत से मिली सूचनाओं के अनुसार गंगा में पानी बढ़ने की संभावना कम है। बाढ़ खंड के जेई राधेश्याम ने बताया कि रविवार की शाम छह बजे नरौरा डैम से 57,677 क्यूसेक पानी पास किया गया है लेकिन यह ज्यादा नहीं माना जा रहा है। कछला में पानी की स्थिति मीटर गेज पर 162.150 मीटर है। नरौरा डैम से 47807 तो हरिद्धार डैम से 44494 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गंगा में अभी अधिक पानी बढ़ने की संभावना कर है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!