अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- घर में चूल्हे पर खाना बना रही महिला की करंट लगने से हुई मौत 

On: July 12, 2025 7:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---

घर में चूल्हे पर खाना बना रही महिला की करंट लगने से हुई मौत

चूल्हे के पास रखे सोलर पैनल के पाइप में अचानक उतरा करंट

परिजनों ने चिकित्सीय परीक्षण करने से किया इनकार, मृतका के शव का परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

 

बदायूं : बदायूं जनपद के कुंवर गांव थाना क्षेत्र के एक गांव में चूल्हे पर खाना बना रही महिला की करंट से मौत हो गई महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कार्यवाही के शव का अंतिम संस्कार कर दिया ।

हादसा कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव अहरुइया में शनिवार सुबह लगभग आठ बजे उस समय हुआ जब सुनीता पत्नी राजकुमार उम्र 42 वर्ष चूल्हे पर खाना बना रही थी । बराबर में ही पाइप सोलर पैनल लगा हुआ हुआ थे जिसे रोकने के लिए सेप्टिक तार बांधकर पड़ोसी के छत पर निकली लैंटर की सरिया में बांध रखा था ।

शनिवार सुबह अचानक पड़ोसी की केविल कटी होने के दौरान सैप्टिक तार के सहारे पाइप में करंट उतर आया पाइप के पास चूल्हे पर खाना बनाते समय महिला का हांथ पाइप से टच होते ही महिला को लगे करंट से उसकी दर्दनाक मृत्यु मौके पर ही हो गई । जबतक घर में बच्चे और पड़ोसी बचाने के दौड़े तब तक महिला बेसुध हो चुकी थी ।

आनन-फानन में परिवार वाले महिला को जिला अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया । परिजन बिना पोस्टमार्टम कार्यवाही के महिला के शव को घर ले आए और मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया ।

महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है महिला के चार बच्चे रमन कुमार , लक्ष्मी ,लवली और रागिनी हैं महिला के पति राजकुमार आंवला तहसील में प्राइवेट नौकरी करता हैं ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!