अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:-बंदरों के कारण गई एक और युवक की गई जान,  छत से गिरा युवक और तोड़ दिया दम

On: July 4, 2025 9:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बंदरों के कारण गई एक और युवक की गई जान,

छत से गिरा युवक और तोड़ दिया दम

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं। जनपद में दिन प्रतिदिन बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है जिससे आए दिन मोते हो रही है। जिसके चलते बंदरों के कारण एक और युवक की जान चली गई। छत पर अचानक आए बंदरों से बचने को जब युवक पीछे हटा तो नीचे गिर पड़ा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

बताया जाता है कि बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव कोट निवासी 30 वर्षीय कृष्णमुरारी बृहस्पतिवार की रात छत पर सोया हुआ था। शुक्रवार सुबह जब उसकी आंख खुली तो बंदर उसके बिल्कुल पास थे। इससे वह डर गया और उठकर एकदम पीछे की ओर भागा। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और छत से नीचे जा गिरा। चीख सुनकर परिवार वाले भागे लेकिन उनकी आंखों के सामने ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतक ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार को पालन पोसड कर रहा था। उसके परिवार में पत्नी सीमा और दो बेटे हैं। दोनों ही बच्चे छोटे हैं। इनमें चार साल का अमन और दो साल का सनी है। इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!