3 वर्ष पूर्व किया था प्रेम विवाह,
ससुराल लाकर पति पत्नी को छोड़
हो गया लापता,
सास ससुर देवर दहेज के लिए करते हैं प्रताड़ित, पीड़िता ने पति सहित चार लोगों के विरुद्ध मामले की गंभीर धाराओं में कराई रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं: जनपद जनपद कौशांबी निवासिनी एक पीड़िता ने थाना उघैती पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति मोहित तिवारी पुत्र वीरेश तिवारी निवासी ककराला रियोनाई थाना उघेती है उसने 3 वर्ष पूर्व मुझ प्रेम विवाह किया था नोएडा की एक मंदिर में हम लोगों ने जयमाला एक दूसरे के गले में डालकर शादी की थी तथा ईश्वर को साक्षी मान का विवाह किया था विवाह के उपरांत से हम दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे होली पर मोहित तिवारी मुझे अपने पैतृक आवास पर ले आया जहां वह छोड़कर मुझे लगता हो गया कुछ दिन तक तो ससुराल में ठीक-ठाक चला रहा परंतु उसके बाद मोहित के पिता वीरेश तिवारी,सास सर्वेश तिवारी, देवर रोहित तिवारी, दहेज की मांग करने लगे मेरे इंकार करने पर उन्होंने उत्पीड़न शुरू कर दिया उपरोक्त लोग एक राय होकर मेरे साथ मारपीट गाली-गलौज करने लगे तथा जान से मार देने की धमकी नहीं लगे उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर उसके कपड़े फाड़ दिए तथा घर से निकल जाने की धमकी देकर घर से बाहर कर दिया।
पीड़िता के प्रार्थना पत्र उघैती थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 101 धारा 85, 352, 351/3 ,115/2 तथा दहेज प्रतिषेध की धारा 3/4 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
