बैंक शाखा में फर्म का बाइक से भुगतान जमा करने गए फर्म स्वामी की अज्ञात चोरों ने बाइक उड़ाई,
फ़र्म स्वामी बैंक में पैसा जमा करके जब आया बाहर बाइक ना देखकर उसके उड़े होश,
पीड़ित फॉर्म स्वामी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं: जनपद के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम अल्हापुर समसपुर निवासी शैलेश कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी फर्म है फर्म का पैसा जमा करने के लिए वह पंजाब नेशनल बैंक बाइक संख्या यूपी 24 ए के 5743 से दोपहर 1:00 बजे गया हुआ था बाइक को बैंक के बाहर खड़ी करके अंदर चला गया जब वह लौट कर आया तो कोई अज्ञात चोर उसकी बाइक को चोरी करके ले गया उसने इधर-उधर बाइक को तलाश किया परंतु उसका पता नहीं चला!
पीड़ित फ़र्म स्वामी शैलेश कुमार के प्रार्थनापत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 162 धारा 303/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है!
