अनुसूचित जाति के युवक की चढ रही थी बारात, अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने बारात के साथ की मारपीट गाली गलौज,
हमले में दूल्हा तथा उसका भाई गंभीर रूप से घायल,
पीड़ित महिला के प्रार्थना पत्र पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हस्तक्षेप के बाद एक माह बाद मामले की हुई रिपोर्ट दर्ज,
पुलिस ने घायल दूल्हा तथा उसके भाई का कराया चिकित्सीय परीक्षण,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं: जनपद के थाना कादर चौक क्षेत्र के ग्राम भद्रोल निवासी अनुसूचित जाति की एक महिला सूरजमुखी पत्नी रामवीर वाल्मीकि ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पुत्री की बारात ग्राम अगेई थाना वजीरगंज जनपद बदायूं सुधीर पुत्र वीरपाल की बारात 5 मई को रात 12:00 बजे के लगभग चढ़ रही थी की इसी बीच ग्राम के ही शब्बीर पुत्र शहजाद शाहरुख पुत्र शब्बीर, शाहरुख पुत्र जाकिर समीर पुत्र शब्बीर आदि लोगों ने लाठी डंडे एवं घातक असलेह हाथों में लेकर बारातियों को मारना पीटना शुरू कर दिया जिससे बाराती जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे तो हमलावरों ने घोड़ी पर बैठी दूल्हा सुधीर उसके भाई विनय के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सराव सुनकर पहुंचे ग्रामीण तथा परिजनों को ललकारने के बाद उपरोक्त हमलावर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए। उपरोक्त लोगों के हमले में दूल्हा सुधीर उसका भाई विनय गंभीर रूप से घायल हो गया मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए थाना कादर चौक पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया परंतु पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक में थाना कादर चौक पुलिस को मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर थाना कादर चौक पुलिस ने उपरोक्त हमलावरों के विरुद्ध अपराध संख्या 188 धारा 115/2 352, 351/2 तथा अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न की धारा 3/1 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा गंभीर रूप से घायल सुधीर तथा उसके भाई वीरपाल को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादर चौक भेजा है।
