राज्य नोडल अधिकारी डॉ. एल.डी. मिश्रा ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)


बदायूं : राजकीय मेडिकल कॉलेज, में प्रदेश स्तर के स्टेट नोडल अधिकारी, डॉ. एल.डी. मिश्रा द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन विभाग (Emergency & Trauma Unit) की कार्यप्रणाली, उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, उपकरणों की स्थिति तथा स्टाफ की तत्परता का गहन अवलोकन किया।
निरीक्षण के उपरांत डॉ. मिश्रा ने इमरजेंसी सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुगठित बनाए जाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेज की आपातकालीन सेवाएं मरीजों को शीघ्र और समुचित इलाज देने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. (डा.) अरुण कुमार ने जानकारी दी कि इमरजेंसी एवं ट्रॉमा यूनिट में कार्यरत आकस्मिक चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को त्वरित एवं मानवीय सेवा प्रदान करने हेतु निरंतर प्रेरित किया जा रहा है, ताकि गंभीर स्थिति में भी मरीजों को समय से उचित उपचार मिल सके।
इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक डॉ. अर्शिया मसूद सिद्दीकी, डॉ. रितुज अग्रवाल, डॉ. मुकत्याज हुसैन सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, जूनियर व सीनियर रेजीडेंट, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मी एवं अन्य सहयोगी स्टाफ मौजूद रहे।
