राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर स्थित श्री श्याम खाटू बाबा मंदिर से अज्ञात चोर मूर्ति के मुकुट नकदी तथा तीन मोबाइल लेकर हुए रफू चक्कर,
मंदिर पुरोहित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं बरेली बदायूं कासगंज भरतपुर नेशनल मार्ग पर बदायूं उझानी के मध्य ग्राम गिनोराबाजिद पुर मैं श्री खाटू श्याम बाबा मंदिर के पुरोहित मोहित शर्मा पुत्र श्री रामनिवास शर्मा निवासी ने थाना सिविल लाइंस पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मंदिर का पुरोहित है पूजा अर्चना का कार्य वह देखता है बीती रात मंदिर से अज्ञात चोर मूर्ति के सोने का पानी चढ़ा हुआ मुकुट₹5000 की नगदी तीन मोबाइल चांदी की आरती इत्यादि समान चोरी कर ले गए अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर में घुसकर सामान की चोरी कर ले जाने की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
प्रार्थना पत्र में पुरोहित ने बताया कि चोरों की सीसीटीवी कैमरे में ए फोटो के आधार पर पुलिस मामले की तत्परता एवं बारीकी से जांच कर चोरों के विरुद्ध कार्यवाही करें पुलिस ने पुरोहित मोहित शर्मा की प्रार्थना पत्र अपराध संख्या 305 ए के अंतर्गत अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। जांच अधिकारी ने सीसीटीवी कैमरे में कैद चोरों के फोटो से ग्राम ग्राम शिनाख्त कराने के लिए जागरूक लोगों का सहारा ले रही है। घटना से भक्तजनों में आक्रोश है।
Badaun news:राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर स्थित श्री श्याम खाटू बाबा मंदिर से अज्ञात चोर मूर्ति के मुकुट नकदी तथा तीन मोबाइल लेकर हुए रफू चक्कर, मंदिर पुरोहित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,
On: July 1, 2025 9:21 PM
---Advertisement---
