रिक्शा चालक की गर्भवती पत्नी के साथ दिनदहाड़े घर में घुसकर तीन लोगों ने जमकर की मारपीट,
गर्भवती पत्नी की हालत नाजुक,
रिपोर्ट दर्ज कराई जाने पर आरोपियों ने जान से मार देने की परिजनों को दी धमकी,
पीड़िता ने एक महिला सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं जनपद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के एक ग्राम निवासी ई रिक्शा चालक की पत्नी ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति ई रिक्शा लेकर तड़के सुबह मजदूरी के लिए घर से निकल जाता है वह देर रात तक वापस आता है इस दौरान मैं घर पर अकेली रहती है मोहल्ले के ही समीर पुत्र कल्लू अनस पुत्र इम्तियाज सोनी पत्नी समीर निवासी गाना कबूलपुरा गोटिया बदायूं कोतवाली के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देखकर बताया कि वह घर पर अकेली थी उपरोक्त तीनों लोग गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए मैं चार माह के गर्भ से हूं आते ही उपरोक्त लोगों ने मेरे पेट में लात मारी चोट लगने के कारण में करहा उठी तथा जमीन पर गिर गई तो उपरोक्त लोगों ने मेरे साथ मारपीट की इसी दौरान मुझे रक्तशराब होने लगा। मैं जमीन पर पड़ी पड़ी रोती रही जब मेरे पति रिक्शा चला कर घर पहुंचे तो उन्होंने मामले की जानकारी दी जिस पर मैं अपने पति के साथ आई हूं आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर मेरा चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने का कष्ट करें पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 298 धारा 115/2, 352, 351/2, 333 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है। अभियुक्तों द्वारा दी गई धमकी के कारण पूरा परिवार भयभीत हो गया है।।
