क्षत्रिय समाज को अपमानित करने के उद्देश्य से फेसबुक आईडी पर अशोभनीय भाषा लिखकर किया वीडियो वायरल, समाज के लोगों में आक्रोश,
पीड़ित समाज के एक युवक ने आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट की धारा में अपराध कराया पंजीकृत,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं जनपद के थाना कोतवाली उझानी निवासी योगेश प्रताप पुत्र प्रताप सिंह निवासी मोहल्ला साहूकारा ने थाना बिल्सी पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया क्षत्रिय समाज को अपमानित करने के उसे देश से थाना बिल्सी क्षेत्र के ग्राम रसौली निवासी गुड्डू पुत्र नरोत्तम ने फेसबुक आईडी पर क्षत्रिय समाज को अपमानित करने के उद्देश्य सेअशोभनिये भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो किया था वायरल फेसबुक आईडी पर समाज के लोगों ने जब उपरोक्त सोशल मीडिया अकाउंट पर देखा तो उनमें आक्रोश पनपना शुरू हो गया।
योगेश प्रताप ने आरोपी गुड्डू पुत्र नरोत्तम के विरुद्ध पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपराध पंजीकृत किए जाने की मांग की जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध संख्या 233 धारा 353/3 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

