3 वर्ष पूर्व युवक ने युवती की बना ली अश्लील वीडियो,
दोस्त को अश्लील वीडियो कर दी शेयर, दोस्त वीडियो दिखाकर युवती का तुड़वा देता है रिश्ता,
कई रिश्ते आरोपी युवती के तुंडवा चुका है, युवती अवसाद में पहुंची,
कोई भी घातक कदम उठा सकती है,
पीड़िता की मां ने तीन लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं जनपद के थाना कोतवाली कादर चौक क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़ित मां ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसकी पुत्री 18 वर्ष की है 3 वर्ष पूर्व ग्राम के ही उमर अली पुत्र अरशद अली ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली तथा वीडियो बनाकर उसने अपने दोस्त अकरम अली को शेयर कर दी मेरी पुत्री का जहां से रिश्ता लगता है उपरोक्त अकरम अली मेरी पुत्री का वीडियो दिखाकर रिश्ता तुड़वा देता है मैंने अपनी पुत्री के कई जगह रिश्ते की बात चलाई परंतु अकरम अली द्वारा रिश्ते के लोगों को अश्लील वीडियो दिखा देने के कारण मेरी पुत्री की शादी नहीं होने दे रहा तथा धमकी देता है कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह उसका रिश्ता नहीं होने देगा।
पीड़िता ने बताया कि उपरोक्त लोगों के कृत्य के कारण उसकी बालिक पुत्री अवसाद में चली गई है वह गुमसुम रहती है तथा कोई भी आत्मघातक निर्णय ले सकती है उपरोक्त लोगों के करतूत के कारण में मेरी पुत्री मेरा परिवार परेशान हो रहे हैं पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी उमर अली पुत्र अरशद अली अकरम अली पुत्र इशरत अली शदान पुत्र निज़ाकत अली के विरुद्ध अपराध संख्या 1 7 9 धारा 77,67 के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ करदी है।

