कई दिनों से कर रहा था मारपीट,
मारपीट का किया विरोध तो उसने घर में घुसकर लगा दी आग,
आग से घरेलू सामान सहित उसकी रोजी-रोटी का साधन भी हुआ जल कर राख,
पीड़िता ने आरोपी देवर के विरुद्ध गंभीर धाराओं में कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तथा आरोपी की तलाश प्रारंभ की।
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं जनपद के थाना वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम लहर लाडपुर निवासिनी पीड़िता जिन्टा ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका देवर विनय पुत्र मुरारी लाल चार-पांच दिन से उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट कर रहा था पत्र में बताया की मंगलवार को शाम 6:30 बजे के लगभग उपरोक्त विनय पुत्र मुरारी लाल मेरे घर पर आ गया तथा गाली गलौज करता हुआ मारपीट करने लगा मैंने उसका विरोध किया तथा शोर मचाया तो वह जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया मैं अपने घरेलू कार्यों में व्यस्त हो गई इसी बीच वह अचानक मेरे घर में घुस आया तथा आते ही उसने घर में आग लगा दी आग इतनी भयंकर थी पूरा घर धू धू करके जल उठा जानकारी मिलने पर दमकल विभाग से भी टीम पहुंची तथा ग्रामीणों के सहयोग से जैसे तैसे आग पर काबू पाया जब तक आग बुझ पाती तब तक उसका घर में रखा घरेलू लाखों रुपए का सामान तथा उसकी रोजी-रोटी का साधन सिलाई मशीन तथा सिलाई के लिए आए हजारों रुपए कीमत के कपड़े भी जल कर राख हो गए पीड़िता ने बताया कि उसने आग लगाते हुए विनय का वीडियो बना लिया है पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी देवर विनय पुत्र मुरारी लाल के प्रार्थना पत्र पर अपराध संख्या 240 धारा 115/2, 324/4, 326 / जी तथा 333 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है घटना के विवेचक ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की तथा आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है!
