मोबाइल पर फिल्म देख रहे पुत्र की पत्नी कर रही थी पिटाई, पति ने विरोध किया तो पत्नी ने उसके साथ की गाली गलौज मारपीट,
पत्नी देवर को लेकर पहुंची घर देवर भाभी ने जमकर लाठी डंडों एवं सरिया से पिटाई कर गंभीर रूप से किया घायल,
पति ने पत्नी तथा देवर के विरुद्ध मामले की गंभीर धाराओं में कराई रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं जनपद के थाना मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम सरेली निवासी उदयवीर सिंह पुत्र बाबूराम ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह घर के नीचे सो रहा था तथा छत पर उसका पुत्र अजय तथा पत्नी एवं अन्य बच्चे सो रहे थे रात 9:30 बजे के लगभग मेरा एक पुत्र अजय मोबाइल पर फिल्म देख रहा था फिल्म देख रहे पुत्र पर मेरी पत्नी रीता डंडे से उसकी पिटाई करने लगी उसके चीखने चिल्लाने पर मैं पहुंच गया मैंने पत्नी को डांटा तो वह मुझ से भी लड़ने लगी गाली गलौज करने लगी जब रोका तो उसने मेरी भी पिटाई कर दी बाद में वह मेरे भाई रामदास पुत्र बाबूराम को बुला लाइ मेरा भाई रामदास जो ग्राम प्रधान के खेत पर मक्का की रखवाली कर रहा था मेरा भाई रामदास मेरी पत्नी रीता जब घर पर आए तो उन्होंने एक राय होकर मेरी लाठी डंडों एवं घातक असलेह से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया मेरे शोर मचाए जाने पर पहुंचा भाई सुखपाल और उसकी पत्नी किरण ने जैसे तैसे मुझे बचाया देवर भाभी मुझे जान से मार देने की धमकी देकर चले गए।
पीड़ित पति ने पत्नी रीता तथा भाई रामदास के विरुद्ध अपराध संख्या 122 धारा 115/2 352 351 / 3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर जे कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा घायल मलखान सिंह को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूसाझाग भेजा है।
