सर्राफ की दुकान से बीती रात अज्ञात चोरों ने बोला धाबा,
लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात तथा ₹50000 की नगदी चोरी करके चोर हो गए फरार,
पीड़ित सर्राफ ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं जनपद के थाना मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम मौसमपुर में गौरी ज्वेलर्स के स्वामी धर्मेंद्र वर्मा ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी दुकान साकिर हुसैन की दुकानों में है जो वह रेंट पर ले रखी है बीती रात प्रार्थी अपनी दुकान बंद करके घर चला गया तो तड़के शुभ है दुकान स्वामी साकिर हुसैन ने उसे मोबाइल से सूचना दी कि तुम्हारी दुकान के ताले टूटे पड़े हैं सामान्य अस्त व्यस्त पड़ा है जिस पर प्रार्थी तत्काल अपनी दुकान पर पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे पड़े थे तथा समान दुकान का अस्त-व्यस्त पड़ा था सामान को देखकर वह दंग रह गया उसने मामले की जानकारी तत्काल डायल 112 पुलिस को दी मौके पर पुलिस पहुंची तो उसने देखा की दुकान में 20 किलोग्राम चांदी जिसकी कीमत 12 लख रुपए 50 ग्राम सोना जिसकी कीमत 3 लाख 80 हजार रुपए₹50000 की नकदी लगभग चोर 16 लाख रुपए से अधिक का सामान चोरी करके रफू चक्कर हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना के अहम बिंदुओं पर जांच पड़ताल की पीड़ित धर्मेंद्र वर्मा के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 144 धारा 331/4, 303 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है!
