पीड़ित व्यापारियों को मिले जल्द से जल्द मुआवजा:नवनीत गुप्ता शोंटू
अग्निकांड से कई व्यापारियों के आगे रोजी रोटी का संकट
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं । उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले एक व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू एवं प्रदेश मंत्री पवन जैन के नेतृत्व में स्थानीय गांधी ग्राउंड में भीषण अग्निकांड में स्वाहा हुई 24 दुकानों के दुकानदारों से मिला पीड़ित व्यापारियों को सांत्वना देते हुए एवं शासन से मुआवजा दिलाने के लिए मदद का आश्वासन दिया !
घटनास्थल पर पहुंचे जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू को पीड़ित व्यापारियों ने अपनी आपबीती सुनाई कई व्यापारियों के आंसू नहीं थम रहे थे । इस अग्निकांड में व्यापारियों की लाखों की नकदी सहित करोड़ों का सामान अग्नि के भेंट चढ़ गया हैं । व्यापारियों ने दुखित स्वर में कहा कि अब हम कैसे इस त्रासदी से उभर पाएंगे। जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने पीड़ित व्यापारियों को ढांढस बंधाते हुए उनकी पीड़ा को सुनकर उनके साथ खड़े रहने की बात दोहराई है ।
प्रदेश मंत्री पवन जैन ने प्रशासन एवं शासन से अग्निकांड में कई व्यापारियों की रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है कई लोगों का परिवार सड़क पर आ गया हैं ।
प्रतिनिधि मंडल में नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता,नगर महामंत्री संजय रस्तोगी ,नगर उपाध्यक्ष संजय शर्मा, जिला महामंत्री संजीव आहूजा, दीपक शर्मा, गुड्डू गुप्ता, दीपक सक्सेना, राजेश गुप्ता आदि लोग रहे!
