नाबालिक बहन को प्रेमी पिकअप में बैठा कर ले जा रहा था,
परिजनो ने पिक अप का पीछा करके रोक लिया तो प्रेमी प्रेमिका को छोड़कर हुआ रफूचक्कर,
भाई ने आरोपी के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं जनपद के थाना कादर चौक क्षेत्र के एक पीड़ित भाई ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया उसकी 15 वर्षीय बहन को रात के समय ग्राम का हीं तर्जुम पुत्र शब्बीर पिकअप वाहन संख्या यूपी 24 ए टी 6282 से उसे बहला फुसलाकर कहीं ले जा रहा था जैसे ही परिजनों को पता चला तो उपरोक्त वाहन को घेराबंदी करके उसे रोक लिया रुकते ही वाहन में बैठा आरोपी तर्जुम भागने में सफल हो गया। वाहन में बैठी अपनी बहन को लेकर मैं थाना कोतवाली आया हूं कृपया आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने का कष्ट करें। भाई के दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 168 धारा 137/2, 87 के अंतर्गत आरोपी के विरुद्ध मामले की नामदर्ज रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
