बिसौली विद्युत वितरण खंड तृतीय के उपखंड आसफपुर के नए एसडीओ के रूप में सौरभ सैनी ने संभाला कार्यभार ,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं जनपद के बिसौली विद्युत वितरण खंड तृतीय के उपखंड आसफ़पुर पर स्थानांतरित होकर आए नए एसडीओ के रूप में सौरभ सैनी ने उपखंड अधिकारी पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
उपखंड अधिकारी सौरभ सैनी
ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि कार्य क्षेत्र में बेहतर सेवाएं देना और सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है। विद्युत उपभोक्ताओं को अधिकतम से अधिकतम सुविधा प्रदान करना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है। श्री सैनी ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि वह बिना किसी हिचक के अपनी समस्याएं उनके सामने रख सकते हैं। उनके पदभार ग्रहण करने पर कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एसडीओ बिसौली अमित कुमार, जेई अभिषेक सिंह रवि, दिलीप सिंह, थानसिंह, नवीन कुमार, मोहसिन, सुरजीत, उमेश आदि उपस्थित रहे।
