अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:-छात्र की हत्या करने वाला आरोपी शौर्य ठाकुर हुआ गिरफ्तार  मंगलवार को हुए कैंडल मार्च का दिखाई दिया असर

On: June 18, 2025 8:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---

छात्र की हत्या करने वाला आरोपी शौर्य ठाकुर हुआ गिरफ्तार

मंगलवार को हुए कैंडल मार्च का दिखाई दिया असर

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं: बदायूं नगर में दो दिन पहले हुई छात्र की हत्या का हत्यारोपी शौर्य ठाकुर को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने दी।

गौरतलब है दो दिन पूर्व छात्र कर्तव्य पटेल की हत्या उस वक़्त कर दी गई जब वे अपने दोस्तों के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था तभी बाइक सवार शौर्य ठाकुर ने आकर नाजायज़ असलह से कर्तव्य पटेल पर हमला बोल दिया और गोली भी सटीक निशाने पर लगी और मौके पर ही छात्र की मृत्यु हो गई थी।

दो बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही थी। तभी मंगलवार पटेल समाज के लोगो ने पहले कैंडिल मार्च निकाला उसके बाद गिरफ्तारी न होने पर चक्का जाम लगा दिया था। जैसे तैसे पुलिस ने पटेल समाज के लोगो को समझाया ओर जाम खुलवाया तथा चौबीस घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया था। पुलिस द्वारा दिए गए आश्वासन के समय से पूर्व ही पुलिस ने हत्या आरोपी शौर्य ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!