अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:-राजकीय मेडिकल कालेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, ब्लड कम्पोनेंट बनाने की सुविधा हुई प्रारंभ

On: June 18, 2025 7:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---

राजकीय मेडिकल कालेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन,

ब्लड कम्पोनेंट बनाने की सुविधा हुई प्रारंभ

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं। राजकीय मेडिकल कालेज, में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त एकत्रित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा0 अरूण कुमार के निर्देशन में किया गया । उनके द्वारा रक्तदाताओं को रक्त देने के लिए प्रोत्सहित किया गया ।

उन्होंने अवगत कराया कि संस्थान में ब्लड कम्पोनेंट बनाने की सुविधा प्रारम्भ कर दी गयी है। उनके द्वारा रक्तदान के लाभों के बारे में बताया और यह भी स्पष्ट किया कि एक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है, जिससे कई ज़िंदगियाँ बचाई जा सकती है।

* कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति और युवा छात्रों के द्वारा भाग लिया गया। इस शिविर में 28 लोगों द्वारा पंजीकरण कराया गया जिसमें कुल 15 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया।

प्रधानाचार्य एवं पैथोलॉजी विभाग से डा0 श्रवण कुमार भार्गव एवं रक्त केन्द्र प्रभारी डा0 वैशाली सिंह द्वारा रक्तदाताओं को सर्टीफिकेट व ब्लड डोनेशन कार्ड उपलब्ध कराये गये।

पैथोलॉजी विभाग से डा0 श्वेता कनौजिया, डा0 ममता कनौजिया, डा ऐश्वर्या, डा ओशिन, डा0 अनुभव एवं डा0 मयंक का रक्तदान शिविर को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।

चिकित्सालय के ओ0पी0डी0 परिसर में नर्सिग छात्र-छात्राओं नेे एक नाटक के द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के प्रति जनता को जागरूक भी किया।

इस अवसर पर मेडिकल कालेज के डा0 रितुज अग्रवाल, डा0 मुक्त्याज हुसैन, लैब टेक्नीशियन रजनीश कुमार पटेल, सुनील कुमार, नर्सिंग स्टाफ- कलपा यादव, सालवी राठौर आदि उपस्थित रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!