नाबालिक भांजी को लेकर मामा हुआ फरार,
पीड़ित पिता ने साले सलहेज तथा साडू के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं बदायूं जनपद के थाना कोतवाली उझानी क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़ित ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका साला नन्हे पाल पुत्र रोशन लाल सलहेज गीता साडू हेमराज पुत्र ना मालूम निवासी महुआ जनपद भरतपुर राजस्थान उसकी नाबालिक 13 वर्ष की पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 219 धारा 137/2 के अंतर्गत मामले की नाम दर्ज रिपोर्ट आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।
