साढे पांच लाख रुपए से भरा बैग हैंडल पर टांगा,घर पर पहुंच कर जैसे ही बाईक खड़ी की उचक्का नोटों से भरा बैग लेकर हुआ रफूचक्कर,
पीड़ित ने अज्ञात उचक्कों के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज,
बदायूं: जनपद कासगंज ग्राम सिकंदरपुर वैश्य निवासी हरिओम दीक्षित पुत्र बहोरी ने थाना उझानी पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक शाखा उझानी से चार लाख रुपए निकाले थे तथा बैग में पहले से रखे हुए डेढ़ लाख रुपए की नगदी को मिलाकर कुल साढे पांच लाख रुपए बैग में रखकर उसे मोटरसाइकिल के हैंडल पर टैंकर परिजनों के साथ संजय मित्तल के सामने बाइक को खड़ी करके बच्चों को घर पहुंचने के लिए जैसे ही मूडा तो देखा कोई अज्ञात उचक्का मोटरसाइकिल के हैंडल में साढे पांच लाख रुपए की नगदी तथा बैग में रखा आधार कार्ड बैंक की किताब पैन कार्ड इत्यादि समान से भरा हुआ बैग उतार कर रफूचक्कर हो गया। उसने कई स्थानों पर उचक्कों को चेक किया परंतु उनका कुछ पता नहीं चला पीड़ित हरि ओम दीक्षित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अज्ञात उचक्कों के विरुद्ध अपराध संख्या 195 धारा 303/2 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
