मातृत्व सुख न मिलने पर पत्नी ने पति की छोटी बहन से करा दी शादी, छोटी बहन ने दो बच्चों को जन्म दिया,
पति शराब पीकर करता है मारपीट गाली गलौज, आत्महत्या कर जेल भिजवाने की देता है धमकी,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं: जनपद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी भगवान श्री पत्नी मनोज ने थाना सिविल लाइंस पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 17 18 वर्ष पूर्व थाना कुवंर गांव क्षेत्र के ग्राम अरर्शिष बर्खिन निवासी तथा आंवला के सेंधा चापट फैक्ट्री में कार्यरत मनोज पुत्र सुरेश के साथ हुई थी उसको मातृत्व सुख न मिलने के कारण उसने अपनी छोटी बहन की शादी 8 अगस्त पूर्व अपने पति मनोज के साथ करा दी शादी के बाद से ही उसका पति मनोज उसके साथ शराब पीकर गाली गलौज मारपीट करने लगा तो उसने मोहन नेहा नगर मौजमपुर थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में अपना घर बना लिया जहां बहराइनी लगी प्रार्थी का पति मनोज चाहता है कि वह उसका मकान किसी भी तरीके से बेचना चाहता है उसने पबनेश परमेंद्र नामके दो ग्राहक भी लगा लिए हैं वह उनके हाथों मकान बेचना चाहता है उसने कई बार कहा कि वह मकान बेच दे अगर मकान नहीं बचेगा तो मैं आत्महत्या करके सुसाइड नोट लिखकर तुझे जेल भिजवा दूंगा।
प्राथनी डरी और सहमी हुई है बीती रात उसका पति मनोज शाम 6:00 बजे के लगभग पवनेश परमेंदर के साथ दीवाल के सहारे घर में घुस आया और गाली गलौज करता हुआ मारपीट करने लगा शोर मचाया तो उसके परिजन एवं मोहल्ले वासी मौके पर आ गए जिन्हें देखकर मनोज उसके साथ आए हुए दोनों लोग जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए उपरोक्त लोगों द्वारा की गई मारपीट से मेरे शरीर पर काफी चोटे आई हैं।
पुलिस ने भगवान श्री के प्रार्थना पत्र पर अपराध संख्या 220 धारा 115/2, 351/2 ,333, 110, मैं आरोपी मनोज, पवनेश,परमेंदर नाम पता अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक ने जांच उप निरीक्षक संजीव कुमार को सौंपी है।

