अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- आनंद क्लिनिक पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन ,

On: May 11, 2025 9:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

आनंद क्लिनिक पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन ,

पंजीकरण करने वाले सभी मरीजों को निःशुल्क दवाई का किया गया वितरण,

बदायूं :-  बदायू जनपद के कस्बा बिसौली में नगर के बिल्सी रोड स्थित आनंद क्लिनिक पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सी. वी. सिंह ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं उन्हें बीमारियों से बचने के उपाय भी बताएं।

स्वास्थ्य शिविर में करीब 80 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्किन, शुगर, सांस एवं हीमोग्लोबिन आदि से संबंधित निःशुल्क जांचें की गई।

इस दौरान डा. दीपेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि समाज की जरूरतमंद लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की यह एक पहल है।

इस प्रकार के कार्यक्रम समाज के हित के लिए बहुत जरूरी हैं।

 

इस अवसर पर डा. दीपेन्द्र कुमार गुप्ता, डा. गुंजन गुप्ता, अरविंद, अभिषेक, अनुराग, विपनेश, अमन, शिवम, विशाल, विकास, राजपाल, मनवीर, महेश आदि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!