अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- मदर्स डे पर ननिहाल का रास्ता भटके दो बच्चों को बिसौली प्रभारी निरीक्षक ने सोशल मिडिया के माध्यम से परिजनों से मिलवाया। 

On: May 11, 2025 9:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मदर्स डे पर ननिहाल का रास्ता भटके दो बच्चों को बिसौली प्रभारी निरीक्षक ने सोशल मिडिया के माध्यम से परिजनों से मिलवाया।

परिजनों ने प्रभारी निरीक्षक का आभार व्यक्त किया,

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं : जनपद के बिसौली कस्बे में मदर्स डे पर ननिहाल में रिश्ते के फुफेरे भाई के साथ खेलने निकले दो बच्चे अचानक रास्ता भटक कर करीब तीन किलोमीटर दूर पड़ोस के गांब निजरा में पहुंच गए। रास्ता भटका देखकर दोनों भाई जोर जोर से रोने लगे जिन्हे ग्रामीणों ने देखा ग्रामीणों ने मामले की जानकारी तत्काल बिसौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह को दी जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने दोनों बच्चों का फोटो सोशल मिडिया व्हाट्सऐप ग्रुप पर शेयर कर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चों के ननिहाल बालों ने देखा वह तत्काल थाना कोतवाली पहुंच गए और प्रभारी निरीक्षक के पास बैठे मिले दोनों भाइयों को देखकर परिजनों के खुशी के मारे आंसू छलक पड़े प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह दोनों बच्चों को परिजनों के हवाले कर दिया परिजनों ने प्रभारी निरीक्षक का आभार प्रकट किया।।

रविवार की सुबह करीब नौ बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनजुड़ी निवासी कमल पुत्र हीरालाल आयु पांच वर्ष ननिहाल में आए अपने रिश्ते के फुफेरे भाई तरंग पुत्र धर्मवीर के साथ खेलते खेलते रास्ता भटक गए, करीब तीन किलोमीटर दूर पड़ोस के गांव निजरा में पहुंच गए, और एक स्थान पर बैठकर जोर जोर से रोने लगे जिसकी सूचना ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस क़ो दी। यहाँ बता दे की उघैती थाना क्षेत्र के गाँव रायपुर निवासी तरंग पुत्र धर्मवीर अपनी ननिहाल आया हुआ था।

मदर्स डे पर प्रभारी निरीक्षक बिसौली द्वारा रास्ता भटके दो सगे भाइयों को सोशल मोड मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से परिजनों को सौंप जाने की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है।।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!