अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:-माता ने नाबालिग पुत्री का पति से छिपाकर कर दिया विवाह,  जानकारी होने पर पति ने पत्नी के विरुद्ध बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत कराया मामला दर्ज 

On: May 6, 2025 8:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---

माता ने नाबालिग पुत्री का पति से छिपाकर कर दिया विवाह,

जानकारी होने पर पति ने पत्नी के विरुद्ध बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत कराया मामला दर्ज,

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं जनपद के थाना उघैती क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पिता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री की शादी उससे छिपाकर अमित कुमार पुत्र मानक चंद यादव के साथ कर दी जब उसे पता चला तब उसने विरोध किया।

पीड़ित पिता नाबालिक पुत्री को लेकर थाना उघैती पहुंचा जहां उसने अपनी पत्नी के विरुद्ध नाबालिक पुत्री की शादी करने पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की धारा 9 तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की धारा 10 अपराध संख्या 62 के अंतर्गत मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है थाना प्रभारी ने मामले की जांच उप निरीक्षक हरभान सिंह को सौंपी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!