अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने पहलगाम में आतंकी वारदात की घोर निंदा कर केंद्रीय ग्रहमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा पत्र,

On: April 23, 2025 8:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने पहलगाम में आतंकी वारदात की घोर निंदा कर केंद्रीय ग्रहमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा पत्र,

जनपद भर में पहलगाम आतंकी घटना की की जा रही है निंदा, अधिकारियों को कार्यवाही हेतु सौंपे गए ज्ञापन,

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायू। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष के बी गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ एक बैठक हुई जिसमें जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी वारदात में हुए भीभत्स नरसंहार की घटना की घोर निंदा की गई और केंद्रीय ग्रहमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से एक पत्र प्रेषित किया गया।

 

केंद्रीय गृहमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी वारदात में हुए भीभत्स नरसंहार घटना की घोर निंदा करते हुए अपेक्षा की गई कि गृहमंत्री इस पर कठोर कदम उठाते हुए जम्मू कश्मीर से आतंकवाद का समूल नाश करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

व्यापार मंडल की ओर से ग्रह मंत्री को पूर्ण समर्थन देने और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता का पत्र प्रेषित किया।

इस के बाद जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उक्त पत्र सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल को सौंपा गया।

इस मौके पर अशोक भारतीय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा,पूर्व पालिकाध्यक्षा श्रीमती दीपमाला गोयल, मंडल उपाध्यक्ष श्री ज्वाला प्रसाद गुप्ता,युवा जिला अध्यक्ष राहुल रावत, जिला उपाध्यक्ष परवेज़ अख्तर अंसारी, युवा जिला महामंत्री मयूर गुप्ता अंश, युवा जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा नगर उपाध्यक्ष रजत गुप्ता, युवा जिला उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। जनपद के बिसौली कस्बे में पहलगाम के बैसरन में आतंकियों ने पर्यटकों पर किए हमले के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राशि कृष्णा व तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला को सौंपा। सभी ने आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। अधिवक्ता उन आतंकियों के खिलाफ सरकार से कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे है। इस दौरान अनूप शर्मा अध्यक्ष, राजेश सक्सेना पूर्व अध्यक्ष, हृदेश शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, नरेश पाराशरी, ठा. प्रेमपाल सिंह, प्रेमशंकर यादव, मो. नाजिम खान, सत्यपाल यादव, अभीक्ष पाठक, वेद प्रकाश, योगेश यादव, युधिष्ठिर यादव, वेद प्रकाश यादव, प्रिंस शर्मा, प्रमोद सक्सेना, सुधाकर सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!