अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:- बदायूं जनपद के नगर निकायों में चला अवैध होर्डिंग्स हटाने का अभियान

On: April 20, 2025 9:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं जनपद के नगर निकायों में चला अवैध होर्डिंग्स हटाने का अभियान

314 अवैध होर्डिंग्स व यूनिपोल हटाए गए, अभियान जारी,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अरुण कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार रविवार को जनपद बदायूँ की 07 नगर पालिका परिषद एवं 14 नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से लगाए गए छोटे,बड़े होर्डिंग व यूनिपोल आदि को हटाया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को चलाये गए अभियान में कुल 231 छोटे होर्डिंग्स व 78 बड़े होर्डिंग्स एवं 05 यूनिपोल अर्थात् कुल 314 अवैध होर्डिंग्स हटाये गयें हैं। नगरीय निकायों में समस्त अवैध होर्डिंग्स हटाने तक अभियान निरन्तर जारी रहेगा।
उन्होंने नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में चलाए गए अभियान की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद, बदायूँ में छोटे होर्डिंग 30. बडे होर्डिंग 15 व यूनिपोल 04 कुल 48, उझानी में छोटे होडिंग 10. बडे होर्डिंग 2. कुल 12, ककराला में छोटे होडिंग 8, बडे होर्डिंग 02 कुल 10, बिल्सी में छोटे होर्डिंग 11, बडे होर्डिंग 5 कुल 16, सहसवान में छोटे होर्डिंग 22, बडे होर्डिंग 4 कुल 26, दातागंज में छोटे होडिंग 6, बडे होर्डिंग 4, यूनिपोल 02 कुल 12, बिसौली में छोटे होर्डिंग 12, बडे होर्डिंग 5 कुल 17, नगर पंचायत मुडिया में छोटे होर्डिंग 17, फैजगंज छोटे होर्डिंग 4, बड़े होर्डिंग 01 कुल 5. सैदपुर में बड़े होर्डिंग 4, वजीरगंज में बड़े होर्डिंग 5, इस्लामनगर में छोटे होर्डिंग 17 बड़े होर्डिंग 8 कुल 25, रूदायन में छोटे होर्डिंग 03 बड़े होर्डिंग 02 कुल 05, उसावां में छोटे होर्डिंग 20 बड़े होर्डिंग 1 कुल 21, उसहैत में छोटे होर्डिंग 10 बड़े होर्डिंग 5 कुल 15, अलापुर में छोटे होर्डिंग 8 बड़े होर्डिंग 2 कुल 10, सखानूँ में छोटे होर्डिंग 12 बड़े होर्डिंग 5 कुल 17. कछला में छोटे होर्डिंग 4 बड़े होर्डिंग 2 कुल 6, कुंवरगांव में छोटे होर्डिंग 6 बड़े होर्डिंग 3 कुल 9. गुलड़िया में छोटे होर्डिंग 4, एवं दहगवां में छोटे होर्डिंग 28 बड़े होर्डिंग 2 कुल 30 अवैध होर्डिंग्स हटाये गये हैं।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार जनपद बदायूँ की समस्त नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में कुल 231 छोटे होर्डिंग्स व 78 बड़े होर्डिंग्स एवं 05 यूनिपोल अर्थात् कुल 314 अवैध होर्डिंग्स हटाये गयें हैं। नगरीय निकायों में समस्त अवैध होर्डिंग्स हटाने तक अभियान निरन्तर जारी रहेगा।अभियान से होडिंगस के वहाने मार्गो पर अतिक्रमण करने बालों में हड़कंप पहुंचा हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!