भूमि लेने के लिए पांच लाख रुपए लिए थे उधार, पांच लाख रुपए और मांगे जाने पर किया इनकार,
दो भाइयों सहित चार लोगों ने लाठी डंडों से दौड़ा दौड़ा कर पीटा किया घायल,
पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कि मामले की रिपोर्ट दर्ज, पीड़ित को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं :- बदायूं जनपद के थाना कोतवाली इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम गंगापुर निवासी सचिन शर्मा पुत्र चंद्र प्रकाश ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की ग्राम के ही रजनेश, राकेश पुत्रगण रामपाल, सुमित पुत्र जसपाल, रामपाल पुत्र ना मालूम निवासीगण गंगापुर ने भूमि खरीदने के लिए पांच लाख रुपए उधार लिए थे उनको तो वापस नहीं किया पांच लाख रुपए और उधार मांगने लगे मैं इनकार कर दिया तो उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर लाठी डंडों से मुझे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा उनकी पिटाई से मैं गंभीर रूप से घायल हो गया पीड़ित सचिन शर्मा के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पीड़ित सचिन को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्लामनगर भेजा है।
