प्रतिबंधित क्षेत्र में तेज रफ्तार तथा ओवरलोड ट्रक दुकानों पर पलटा,
तीन दुकानें क्षतिग्रस्त, लाखों का माल ध्वस्त,
एक दुकान स्वामी ने ट्रक चालक के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं:-बदायूं जनपद के थाना कोतवाली कस्बा उझानी क्षेत्र में मुख्य बाज़ार साड़ी संसार सेंटर प्रोपराइटर हिरदेश गोयल ने थाना कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी दुकान में मार्केट कछला रोड पर है जहां बीती रात 4:00 बजे के लगभग तीव्र गति से ओवरलोड प्रतिबंधित मार्ग पर आ रहे ट्रक संख्या यूपी 82टी5767 के चालक ने तेज गति के कारण ट्रक पलट गया जो ट्रक मेरी दुकान तथा अन्य दो दुकानों पर गिरा जिसके कारण मेरी दुकान का शटर उसका शोरूम के अलावा₹500000 का सामान बिजली का पोल तथा अन्य दो दुकानों का सामान टूट-फूट कर क्षतिग्रस्त हो गया।
पीड़ित व्यापारी ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के बाद पुलिस ने अपराध संख्या 98 धारा 281 324 /4 के अंतर्गत ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है मामले की जांच उप निरीक्षक प्रताप सिंह को सौंपी गई है।
ज्ञात रहे 6 मार्च की रात तड़के सुबह 4:00 बजे वाहनों के प्रतिबंधित क्षेत्र मार्ग उझानी मुख्य बाजार में सीमेंट से भर ओवरलोड एक ट्रक अचानक पलट गया जिसके कारण चालक पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि तीन दुकान क्षतिग्रस्त हो गई जिनमें लाखों रुपए का नुकसान हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केबिन में फंसे हुए चालक पर चालक को निकालकर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी भेजा है।

