अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- दिनदहाडे़ मां के सामने डेढ़ साल की बच्ची का दो बाइक सवार लोगों ने किया अपहरण

On: March 7, 2025 9:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दिनदहाडे़ मां के सामने डेढ़ साल की बच्ची का दो बाइक सवार लोगों ने किया अपहरण, क्षेत्र में हड़कंप मची अफरा तफरी,

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट )

बदायूं :-बदायूं जनपद के थाना उसहैत क्षेत्र के गांव कड्डी नगला में गुरुवार को दिनदहाडे़ मां के सामने डेढ़ साल की बच्ची का दो बाइक सवार लोगों ने अपहरण कर लिया. शुक्रवार को बच्ची के अपहरण का वीडियो सामने आया है। वहीं बच्ची की तलाश में पुलिस ने 4 टीमें लगाई है।

उसहैत थाना क्षेत्र के गांव कड्डी नगला में रहने वाले पुष्पेंद्र खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका एक बेटा तीन साल व एक बेटी प्रभा डेढ़ साल की है। गुरुवार को पुष्पेंद्र की पत्नी श्यामा बेटी प्रभा को लेकर सरकारी स्कूल के हैंडपंप से कपड़े धोने गई थीं।तभी बाइक सवार युवकों ने पास में ही खेल रही बच्ची को उठाया और भाग निकले।

श्यामा ने बताया, बाइक सवार दो लोग आएऔर पूछा कि स्कूल कितने बजे बंद होता है। श्यामा ने कहा कि स्कूल 3 बजे बंद होगा। तभी बाइक सवार युवकों ने पास में ही खेल रही बच्ची को उठाया और भाग निकले थे।

अप्रहत बालिका की माता श्यामा ने बताया, बच्ची को लेकर बाइक सवारी युवक भागने लगे तो मैंने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया था।जिसके बाद ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े, लेकिन तब तक दोनों युवक बहुत आगे निकल गए थे।

 

सीएम योगी से लगाई है मदद की गुहार__

बदायूं । वहीं बच्ची के मामा रामरतन ने जिला पुलिस प्रशासन तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है की बच्ची को जल्द से जल्द बरामद किया जाए। घटना के बाबत एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव का कहना है कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है।सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की 4 टीमें गठित की गई हैं। जो अलग-अलग दिशाओं में तलाश कर रही है। बच्ची को शीघ्र से शीघ्र बरामद कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news :- ब्रेकडाउन देखने गई विद्युत टीम के साथ ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर की मारपीट

Sahaswan news :- मजदूरी के पैसे मांगने पर मारपीट कर किया घायल रिपोर्ट दर्ज करने के लिए टेंपू से जाते समय पुनः मारपीट कर किया घायल

Sahaswan news :- दहगवा चौराहै के एक ढाबे पर खा रहे थे खाना*   चार लोगों ने खाना खाते ही युवक को मारपीट कर किया घायल, तथा जान से मार देने की दी धमकी

Sahaswan news:- मां के साथ शॉपिंग को बाज़ार गई बालिग युवती प्रेमी के साथ हुई रफू चक्कर

Badaun news:- समाज को अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट पोस्ट हुई वायरल समाज के लोगों में आक्रोश

Sahaswan news :- वर्ष 2026 बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 

Leave a Reply

error: Content is protected !!