युवक ने पंखे में रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला का किया अंत,
परिवार में मचा कोहराम, परिजनो ने बिना पुलिस को दिए युवक का किया अंतिम संस्कार,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट में)
बदायूं:- बदायूं जनपद के सिविल लाइंस लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने पंखे में रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक यहां किराये के आवास में अकेला रहता था।
जानकारी के मुताबिक बिसौली तहसील के गांव लहरा लाड़पुर निवासी 26 वर्षीय मृदुल सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मोहल्ला पालनगर में किराये पर अकेला रहता था। बताते हैं कि उसके माता पिता की मौत हो गई थी।बहन उत्तराखंड में रहती है।
बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को जब उसका कमरा नहीं खुला तो मकान में रहने वाले दूसरे किरायेदार ने कमरे में झांककर देखा। वहां पंखे में रस्सी के बने फंदे में मृदुल का शव लटक रहा था। सूचना पर गांव में रह रहे अन्य परिवार वाले यहां पहुंच गए।
जानकारों का कहना है कि परिवार वालों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। घटना से परिवार में कोहरा मचा हुआ है।

