अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- कुंवर गांव में जुगाड़ वाहन से ढोए जा रहे स्कूली बच्चे, जिम्मेदार अधिकारी मौन, चुप्पी साधी,

On: March 6, 2025 7:52 AM
Follow Us:
---Advertisement---

कुंवर गांव में जुगाड़ वाहन से ढोए जा रहे स्कूली बच्चे, जिम्मेदार अधिकारी मौन, चुप्पी साधी,

(बदायूं से समर इंडिया के लिए जयकिशन सैनी की रिपोर्ट)

 

बदायूं:- बदायूं जनपद के कस्बा कुंवर गांव में अधिकांश प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को लाने और ले जाने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। इसमें स्कूल प्रबंधन व अभिवावकों की लापरवाही से नौनिहालों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ।

बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने के लिए ई-रिक्शा व जुगाड़ वाहन ठेली का प्रयोग किया जा रहा है ।

लोगों का कहना है कि ऐसे में अगर हादसा हो जाए तो इसका जिम्मेदार कौन है अभिवावक या स्कूल प्रबंधन।

बुधवार को कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल की छुट्टी होने के बाद जुगाड़ वाहन ठेली में बैठे स्कूली बच्चों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आधा दर्जन बच्चे हाथ ठेली में सवार है और ठेली वाला चलाकर ले जा रहा है ।

लोगों का यह भी कहना है कि बच्चों को लाने और ले जाने के लिए ई-रिक्शा व ठेली महीने के हिसाब से किराए पर लगाई गई है यह व्यवस्था अभिवावकों ने की है। क्योंकि स्कूल प्रबंधन के पास बच्चों को लाने और ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था सीमित है।

अगर ठेली मैं बच्चों के साथ कोई बड़ा हादसा हो जाए तो कौन है जिम्मेदार जिम्मेदार अधिकारी देखने के बावजूद भी आंखें मूंदे बैठे हैं लगता है वह अपनी जिम्मेदारी से अंजान बने हुए हैं या जानबूझकर किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। बहराल देखना है की जिम्मेदार अधिकारियों की आंखें कब खुलती हैं किसी बड़े हादसे के बाद या हादसे से पहले।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!