अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- दो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, तीन बाइक सवारों की मौके पर हुई मौत, एक बालक समेत दो लोग घायल ,

On: March 6, 2025 7:45 AM
Follow Us:
---Advertisement---

दो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, तीन बाइक सवारों की मौके पर हुई मौत, एक बालक समेत दो लोग घायल ,I

(बदायूं से समर इंडिया के लिए जय किशन सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं:-बदायूं जनपद बिसौली में बड़ा हादसा हो गया। दो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गईं जबकि एक बालक समेत दो लोग घायल हो गए।

यह हादसा आसफपुर रोड पर मौजमपुर मोड़ के पास हुआ। अनियंत्रित हुई दोनों बाइक पर एक बालक समेत पांच लोग सवार थे। हादसे में अनिल पुत्र बाबू निवासी मुड़िया धुरेकी, मुकेश पुत्र ताराचंद निवासी मुड़िया धुरेकी तथा राजकुमार पुत्र हरिशंकर निवासी रतनपुर कोठी की मौत हो गई जबकि रतनपुर कोठी निवासी नितिन पुत्र धीरेंद्र घायल हो गया। अनिल के 10 साल के बेटे आनंद को भी काफी चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है। घटना से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!