13 दिन से लापता किशोरी को लेकर परिजनों का फूटा गुस्सा,
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के साथ युवती के परिजनों ने थाने पर किया प्रदर्शन, कांटा हंगामा, ब धरना दिया,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं । कादरचौक थाना क्षेत्र में 13 दिन पूर्व अपहृत हुई किशोरी की पुलिस द्वारा बरामद न किए जाने तथा कोई सुराग न लगा पाने में
बिफल थाना कोतवाली पुलिस की कार्य प्रणाली से आक्रोशित परिजनो का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों के साथ बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया।
बताया जाता है कि कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम भमुइया निवासी युवक मुज्जकिर पर 17 जुलाई को एक किशोरी के अपहरण का आरोप लगाया गया था। पीड़ित परिवार ने तत्काल पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन 13 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस न तो किशोरी को खोज कर सकी है और न ही आरोपी की गिरफ्तारी कर सकी ।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन एक स्थानीय नेता के दबाव में उन्हें छोड़ दिया गया था।
इस मामले में कार्रवाई न होते देख परिवार ने हिंदूवादी संगठन बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद से संपर्क किया, जिसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार सुबह थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।करीब एक घंटे तक तक थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद एवं परिवार वालों को समझा कर धरना पदर्शन इस आश्वासन के साथ समाप्त कराया कि शीघ्र ही किशोरी का पता लगाया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक किशोरी को सकुशल बरामद नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
वर्जन….
थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम लगातार तलाश कर रही है और जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
