अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Ayodhya के 6 प्रमुख प्रवेश द्वारों को पर्यटक केंद्र बनाएगी योगी सरकार

On: April 22, 2025 6:34 PM
Follow Us:
Ayodhya
---Advertisement---

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार Ayodhya समेत प्रदेश के सभी धार्मिक पर्यटन स्थलों को सर्वोत्कृष्ट सुविधाओं से युक्त करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसी कड़ी में सरकार प्रभु श्रीराम की राजधानी और सनातन सप्त पुरियों में विख्यात Ayodhya धाम में पर्यटक सुविधाओं में इजाफा करने जा रही है।

Ayodhya के 6 प्रमुख प्रवेश द्वारों को पर्यटक केंद्र बनाएगी योगी सरकार

सीएम योगी के विजन अनुसार, Ayodhya के 6 प्रमुख प्रवेश द्वारों को उत्तम पर्यटक सेवाएं उपलब्ध कराने का माध्यम बनाने की तैयारी है। प्रक्रिया के अंतर्गत श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, हनुमान, गरुड़ और जटायु द्वारों का गेट कॉम्पलेक्स के रूप में निर्माण व विकास होगा। इन सभी 6 प्रवेश द्वार के समीप पर्यटक सुविधा केंद्रों का निर्माण होगा।

Ayodhya आने वाले पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा

इसके अतिरिक्त, बजट होटल, यात्री निवास, पर्यटक केंद्र व पर्यटन कार्यालय का विकास होगा। वहीं, आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी, फूड कोर्ट, कैफेटेरिया, रेस्तरां, एंफीथिएटर, मल्टीलेवल पार्किंग, हरित क्षेत्र, ईवी चार्जिंग स्टेशन जैसी कई सुविधाओं का निर्माण व विकास किया जाएगा, जो पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का माध्यम बनेंगे।

इस विषय में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने खाका तैयार कर लिया है, जिसके आधार पर सभी निर्धारित निर्माण व विकास कार्यों की पूर्ति में तेजी लाई जाएगी।उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा तैयार किए गए खाके के अनुसार, Ayodhya में जिन 6 टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर (टीएफसी) यानी पर्यटक सुविधा केंद्रों का निर्माण होना है, उनमें जटायु द्वार पर बनने वाला केंद्र सबसे बड़ा होगा। अयोध्या में अंबेडकर नगर रोड पर बनने वाले जटायु द्वार के समीप जिस पर्यटक सुविधा केंद्र का निर्माण होना है, उसका प्रसार 5.76 हेक्टेयर में होगा।

वहीं, लखनऊ रोड पर बनने वाले श्रीराम द्वार पर पर्यटक सुविधा केंद्र परिसर का प्रसार 4.91 हेक्टेयर में होगा। जबकि, गोंडा रोड पर बनने वाले लक्ष्मण द्वार पर पर्यटक सुविधा केंद्र का प्रसार 4.5 हेक्टेयर, सुल्तानपुर रोड पर बनने वाले भरत द्वार पर पर्यटक सुविधा केंद्र का प्रसार 2.04 हेक्टेयर, गोरखपुर रोड पर बनने वाले हनुमान द्वार पर पर्यटक सुविधा केंद्र का प्रसार 3.59 हेक्टेयर तथा रायबरेली रोड पर बनने वाले गरुड़ द्वार पर पर्यटक सुविधा केंद्र का निर्माण व विकास 4.98 हेक्टेयर प्रसार क्षेत्र में किया जाएगा।

योजना के अनुसार, गेट कॉम्पलेक्स के समीप पर्यटक सुविधा केंद्रों के निर्माण से Ayodhya आने वाले पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा। यहां 3 स्टार, 2 स्टार और बजट होटल, यात्री निवास, पर्यटक केंद्र, पर्यटन कार्यालय, आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी, फूड कोर्ट, कैफेटेरिया, रेस्तरां, एंफीथिएटर, मल्टीलेवल पार्किंग, हरित क्षेत्र, ईवी चार्जिंग स्टेशन जैसी कई सुविधाओं का निर्माण और विकास किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!