अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मानसून सत्र में प्रधानमंत्री को उपस्थित रहना चाहिए था : Avadhesh Prasad

On: July 22, 2025 2:30 PM
Follow Us:
Avadhesh Prasad
---Advertisement---

नई दिल्‍ली। Avadhesh Prasad : संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए सरकार तैयार है। इस पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी को उपस्थित रहना चाहिए था।

अयोध्या में प्रचार ज्यादा और काम कम, हो रहा भ्रष्टाचार : Avadhesh Prasad

समाजवादी पार्टी के सांसद Avadhesh Prasad ने कहा कि आज मानसून सत्र की शुरुआत हुई है। देश की जनता जानना चाहती है कि पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद प्रधानमंत्री ने किस तरह के कदम उठाए हैं, कितने आतंकवादियों का खात्‍मा किया है। इसी की जानकारी पूरा विपक्ष जानना चाहता है।

संसद के मानसून सत्र में प्रधानमंत्री को रहना चाहिए था और सबसे पहले पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में लिए गए फैसले को सदन में स्‍पष्‍ट करना था। लेकिन, वह इन सारे मुद्दों से बचना चाहते हैं।

Avadhesh Prasad ने कहा कि पहलगाम की घटना बेहद दुखद और दर्दनाक है। इसने हमारे देश के सभी नागरिकों के दिलों को गहराई से झकझोर दिया है। यह एक हृदय विदारक और भयावह घटना है। जब यह घटना हुई, तो नागरिक और सभी राजनीतिक दलों सहित पूरा देश सरकार के साथ एकजुट होकर खड़ा था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि संसद में उनको बोलने नहीं दिया जाता है। इस पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं। उनको अपनी बात रखने के लिए पूरा समय देना चाहिए।

Avadhesh Prasad  पहलगाम की घटना बेहद दुखद और दर्दनाक है

उन्‍होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला और कहा कि अयोध्‍या में रामपथ निर्माण के नाम पर कई परिवारों को बेघर कर दिया गया है। प्रदेश में आज भी लाखों परिवार ऐसे हैं, जो बेघर हैं। योगी सरकार ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। एयरपोर्ट बनाने के नाम पर किसानों की जमीनें ले ली गई और मुआवजा नहीं दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!