नयी दिल्ली: Attari-Wagah border : पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा अल्पकालिक वीजा वाले सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश दिए जाने के बाद दोनों देशों के बीच अटारी-वाघा सीमा पारगमन स्थल को बृहस्पतिवार को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।
Attari-Wagah border बंद, आवाजाही बंद, कई परिवारों को लौटाया गया
सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसे सीमा पार करने के लिए एक सप्ताह तक चली लोगों की भारी आवाजाही के बाद बंद किया गया है। दो सूत्रों ने पुष्टि की है कि अटारी-वाघा सीमा पारगमन स्थल अब पूरी तरह से बंद कर दिया गया है तथा बृहस्पतिवार को दोनों देशों से कोई भी व्यक्ति सीमा पार कर दूसरे देश में नहीं गया।
Attari-Wagah border पार करने के लिए एक सप्ताह तक चली लोगों की भारी आवाजाही के बाद बंद किया गया
केंद्र ने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा 26 लोगों (जिनमें अधिकतर पर्यटक थे) की हत्या के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को ‘भारत छोड़ने’ का आदेश दिया था।

