अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जनहित में मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल : Ashok Gurjar

On: June 19, 2025 9:03 AM
Follow Us:
Ashok Gurjar
---Advertisement---

कैथल: Ashok Gurjar : ढांड मंडल में राधा कृष्ण धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्षों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ढांड ने शिरकत की और कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला जड़ौला ने की।

भारत आतंकवाद को नहीं करेगा बर्दाश्त, देश सैनिकों के साथ : R Ashok

Ashok Gurjar ने कहा कि जनहित में मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल रहे हैं। इन 11 वर्षों में मोदी ने भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त, निर्णायक और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। उनके नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इन 11 वर्षों में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को पूरी मजबूती से साकार किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों का उचित दाम और सम्मान मोदी सरकार ने ही दिया।

Ashok Gurjar 11 वर्षों में मोदी ने भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त, निर्णायक और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित किया

नायब सरकार की प्रशंसा करते हुए अशोक गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी लगातार जनहित में योजनाएं बनाकर लोगों के जीवन को सरल बना रहे हैं। अशोक गुर्जर ने कार्यकर्ताओं के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया और सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

मौके पर मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईशम सिंह साकरा, कृष श्योकंद जाजनपुर, जय सिंह सोलूमजरा, महामंत्री ईश्वर सिंह, राजेंद्र गुर्जर, सूूबे सिंह, सेवा राम, सूरजभान वाइस चेयरमैन ब्लाक समिति, बलकार गुर्जर, नरेश गुर्जर, मेवाराम सलेमपुर मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!