जयपुर : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Ashok Gehlot ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर प्रदेश में महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ हुआ दुष्कर्म पूरी दुनिया में राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है।
आजादी के बाद पहली बार की जनगणना समय पर नहीं-Gehlot
Ashok Gehlot ने मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि पूरे प्रदेश में महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस करती हैं लेकिन भाजपा सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
Ashok Gehlot उदयपुर में फ्रांस की महिला के साथ हुआ दुष्कर्म पूरी दुनिया में राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा
उन्होंने कहा कि फ्रेंच महिला के साथ दुष्कर्म ऐसे वक्त हुआ है जब हाल में अमेरिका ने अपने देश की महिला यात्रियों को अपराध की घटनाओं के कारण भारत यात्रा के दौरान छह राज्यों में सावधान रहने की ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है और इसका कारण रेप की वारदातों को तेजी से बढ़ता हुआ बताया है। ऐसा न हो राजस्थान भी आने वाले दिनों में ऐसी एडवाइजरी का हिस्सा बन जाए।

