अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कैबिनेट मंत्री Arvind Sharma ने की तिरंगा यात्रा की अगुवाई

On: August 12, 2025 1:43 PM
Follow Us:
Arvind Sharma
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के सहकारिता, विरासत एवं पर्यटन मंत्री Arvind Sharma ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में तिरंगा यात्राओं का आयोजन हो रहा है। देश की सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और इसके बाद पाकिस्तान के घर में घुसकर जो सबक सिखाया है, उससे पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है।

राहुल गांधी जब जीतते हैं तो सब ठीक, हारने पर मनगढ़ंत कहानियां बनाते हैं: Arvind Sharma

Arvind Sharma ने कहा कि आज तिरंगा यात्रा के माध्यम से हजारों नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, भाईचारा, प्रेम और देश को आगे बढ़ाने की सोच मजबूत हो रही है। सोमवार को गोहाना में आयोजित तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए डॉ. अरविंद शर्मा ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और शहीद स्मारक तक हजारों कार्यकर्ताओं व स्कूली बच्चों के साथ पैदल मार्च करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली।

इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि आज चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल वही लोग उठा रहे हैं, जिनका इतिहास बूथ लूटने और फर्जी मतदान का रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नैरेटिव सेट करने में माहिर है। लोकसभा चुनाव में भी संविधान को बदलने का भ्रम फैलाया गया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार संविधान को मजबूती दे रही है और भारत को वैश्विक पहचान दिला रही है।

Arvind Sharma देश कांग्रेस-मुक्त भारत की ओर बढ़ रहा है, जिससे कांग्रेस बौखलाई हुई है

Arvind Sharma ने कहा कि देश कांग्रेस-मुक्त भारत की ओर बढ़ रहा है, जिससे कांग्रेस बौखलाई हुई है। बिहार चुनाव में एनडीए की मजबूत सरकार बनना तय है, इसलिए कांग्रेस व विपक्ष दुष्प्रचार कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, योगेश्वर दत्त, प्रदीप सांगवान, डॉ. रीटा शर्मा सहित कार्यकर्ता व स्कूली विद्यार्थी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!