चंडीगढ़। Arvind Saini :भारतीय जनता पार्टी बुधवार से विभाजन विभीषिका को त्रासदी के रूप में मनाने का अभियान प्रदेश में शुरू करेगी। इस अभियान के तहत 6 अगस्त से 8 अगस्त जिला स्तर पर विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रम होंगे साथ ही संगोष्ठियां और पाकिस्तान से आए पीड़ित परिवारों का सम्मान भी किया जाएगा।
Chief Minister Saini ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा व प्रदेश महामंत्रियों के अलावा सांसद, विधायक व तमाम नेता अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने कहा कि विभाजन विभीषिका देश की सबसे बड़ी त्रासदी थी। देश के बंटवारे के दौरान नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों ने संघर्ष किया और बलिदान दिया। उन्हीं की याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जा रहा है।
Arvind Saini ने कहा कि विभाजन विभीषिका को लेकर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने 6 अगस्त से 14 अगस्त तक प्रदेशभर में चलाए जाने वाले विशेष अभियानों को लेकर कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय कर दी है।
Arvind Saini ने कहा कि 14 अगस्त को फरीदाबाद में विभाजन विभीषिका पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। 14 अगस्त को ही सायं प्रदेश के सभी जिलों में मौन पदयात्राएं भी निकाली जाएगी।
Arvind Saini ने कहा कि विभाजन विभीषिका को लेकर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार हो चुकी
आगे के कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए अरविंद सैनी ने कहा कि हरियाणा में 377 मंडल हैं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 10 अगस्त से 13 अगस्त तक मंडलों में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जाएगी। महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व स्वच्छता अभियान चलेगा।

