चंडीगढ़। Arvind Kejriwal : पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहे लोगों के लिए खजाना खोल दिया है। बाढ़ प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए सोमवार को सीएम भगवंत मान से कई बड़े एलान किए। “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सीएम भगवंत मान द्वारा की गई घोषणाओं को ऐतिहासिक बताया है।
Arvind Kejriwal ने मंत्री बनने पर संजीव अरोड़ा को दी बधाई
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज तक देश की किसी भी राज्य सरकार ने अपने लोगों के लिए इतने बड़े ऐलान नहीं किए। अस्पताल में बीमार हालत में भी भगवंत मान को पंजाबियों की चिंता है। उन्होंने अपने एलान में सबका ख्याल रखा है।
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि पंजाब पर कुदरत की बहुत बड़ी मार पड़ी है। ऐसे समय में पंजाबियों ने हौसले, हिम्मत, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा की मिसाल दी है। आम आदमी पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता भी लोगों के बीच कई दिनों से रात दिन सेवा कर रहे हैं।
सोमवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान साहब ने लोगों को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। ये ऐलान ऐतिहासिक हैं। आज तक देश की किसी भी सरकार ने अपने लोगों के लिए इतने बड़े ऐलान नहीं किए। पंजाब का ख़ज़ाना बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए खोल दिया गया है। मान साहब ने हर पक्ष और हर ज़रूरत का ख्याल रखा है। अस्पताल में बीमार हालत में भी वे पंजाबियों की तकलीफ़ को कैसे कम करें, यही सोच रहे थे।
Arvind Kejriwal मान साहब ने हर पक्ष और हर ज़रूरत का ख्याल रखा है
Arvind Kejriwal ने कहा कि कार्यकर्ता को ये सुनिश्चित करना है कि कैसे मान साहब का हर ऐलान जनता तक पहुंचे। अब पूरे सरकारी तंत्र को और आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता को ये सुनिश्चित करना है कि कैसे मान साहब का हर ऐलान जनता तक पहुंचे। ये पुण्य का काम है। सब लोग पीड़ितों की खूब सेवा करो। वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह।

