चंडीगढ़- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अArvind Kejriwal 4 मार्च से पंजाब के होशियारपुर स्थित विपश्यना केंद्र जाएंगे।
नई दिल्ली स्टेशन पर हुए हादसे में श्रद्धालुओं की मौत बेहद पीड़ादायक : Arvind Kejriwal
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार राष्ट्रीय राजधानी से बाहर निकलकर विपश्यना सेंटर पर जा रहे हैं। Arvind Kejriwal पहले भी विपश्यना शिविर में भाग ले चुके हैं। केजरीवाल पिछली बार भी इसी विपश्यना केंद्र पर गए थे। इससे पहले वे धर्मकोट, नागपुर और बेंगलुरु में कई विपश्यना सत्रों में हिस्सा ले चुके हैं।
Arvind Kejriwal पहले भी विपश्यना शिविर में भाग ले चुके
विपश्यना क्या है?
विपश्यना एक प्राचीन भारतीय ध्यान पद्धति है। इसका शाब्दिक अर्थ होता है, देखकर लौटना। इसमें हिस्सा लेने वाले लोग कुछ वक्त के लिए संचार प्रक्रिया से खुद को अलग कर लेते हैं। इस दौरान न तो वो किसी से संवाद स्थापित करते हैं और ना ही किसी संकेतों के जरिए बात करते हैं। इसे आत्म शुद्धि और आत्म निरीक्षण का बेहतरीन ध्यान पद्धति के तौर पर माना गया है। इसके माध्यम से तनाव से छुटकारा भी मिलता है।