Army chief जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश में अपने गृहनगररीवा में एक सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने युद्ध के भविष्य के बारे में बात की और साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्डट्रंप पर उनके अप्रत्याशित बयानों और भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर की मध्यस्थता के हालिया दावों पर कटाक्ष किया।
Pakistani Army Chief मुनीर ने अपने ही पीएम को ‘उल्लू’ बनाया! चीनी सेना की तस्वीर को भारत की बताकर किया गिफ्ट
भविष्य में क्या होने वाला है उससे हम सब अभिनज्ञ हैं Army chief
टीआरएस कॉलेज में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, जनरल द्विवेदी ने उभरती वैश्विक चुनौतियों की अनिश्चितता और जटिलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियां आ रही हैं। ये हैं अस्थिरता, अनिश्चितता, जटिलता और अस्पष्टता…आप और मैं इस बारे में बिल्कुल भी अनभिज्ञ हैं कि भविष्य में क्या होने वाला है।

