बीकानेर। Arjun Ram Meghwal : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की फोटो के साथ वायरल वीडियो पर सियासी बवाल जारी है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को उनकी आलोचना की और दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में इस कृत्य के लिए बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाने वाली है।
पीएम मोदी की सरकार ने योजनाओं की स्केल और स्पीड बढ़ाई : Arjun Ram Meghwal
दरअसल, सोशल मीडिया पर लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन की कई फोटो और वीडियो वायरल हुई थीं, जिसमें से एक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लालू यादव को संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो भेंट की थी। उस दौरान लालू यादव कुर्सी पर बैठे थे और उनका पैर टेबल पर था। अंबेडकर की तस्वीर के सामने पैर रखने के बाद से सियासी बयानबाजी तेज है। प्रदेश की एनडीए सरकार उन पर हमलावर है और लालू यादव के इस कृत्य को बाबा साहेब का अपमान बता रही है।
अब केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “लालू प्रसाद यादव का 11 जून को जन्मदिन था। उस दिन कोई बाबा साहेब की मूर्ति उन्हें भेंट देने आता है, लेकिन वो अहंकार में यह भूल गए कि संविधान को लागू हुए 75 साल होने पर उनके सम्मान में लोग बाबा साहेब की मूर्ति भेंट दिए।
Arjun Ram Meghwal आगामी विधानसभा चुनाव में इस कृत्य के लिए बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाने वाली है
दलितों और पिछड़ों के मसीहा बाबा साहेब का अपमान करते हैं और अहंकार की मुद्रा में बैठे हैं और तो और इस पर वो माफी भी नहीं मांग रहे हैं। इससे उनका दोहरा चरित्र नजर आता है, ऐसे अहंकारी नेता को बिहार की जनता सबक सिखाने वाली है।”

