अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हरियाणा के राष्ट्रीय राजमार्गों पर होगा बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण: Anil Vij

On: September 1, 2025 7:15 PM
Follow Us:
Anil Vij
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री Anil Vij ने बताया है कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्गों के सौंदर्यकरण के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। विज ने हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्गों के सौंदर्यकरण को लेकर श्री गडकरी को पत्र लिखा था।

बेसहारा गौवंश के लिए प्रदेश सरकार द्वारा दिया गया 413 करोड़ रुपये का अनुदान- Anil Vij

केंद्रीय मंत्री Anil Vij ने इसके जवाब में कहा कि राजमार्गों के किनारों पर वृक्षारोपण और सौंदर्यकरण कार्य मानसून सत्र में एजेंसियों या राज्य के वन विभाग के माध्यम से किया जाएगा। इस वर्ष भी आगामी बारिश के दौरान बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण होगा और इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

Anil Vij ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के मार्गदर्शन और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के प्रयासों से हरियाणा में कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण हुआ है, जिनमें 152-डी, जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे, पानीपत-रोहतक, अंबाला-हिसार और पंचकूला-यमुनानगर मार्ग शामिल हैं।

Anil Vij इन सड़कों के निर्माण से प्रदेश की जनता को बहुत सुविधा मिली है

उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से प्रदेश की जनता को बहुत सुविधा मिली है और उन्होंने इसके लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। विज ने यह भी कहा कि राजमार्गों के किनारों पर वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और सड़कों की सुंदरता भी बढ़ेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!