अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बेसहारा गौवंश के लिए प्रदेश सरकार द्वारा दिया गया 413 करोड़ रुपये का अनुदान- Anil Vij

On: September 1, 2025 1:38 PM
Follow Us:
Anil Vij
---Advertisement---

चंडीगढ़, । हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल Anil Vij ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गऊशालाओं में रखे जाने वाले बेसहारा गौवंश के लिए वर्ष 2014 से लेकर अब तक प्रदेशभर में 413 करोड़ रुपये की राशि का अनुदान गौशालाओं को प्रदान किया गया है। इसी कड़ी में गौशाला एवं गौसदन विकास परियोजना के तहत आज श्री विज ने रामबाग गऊशाला समिति, अम्बाला छावनी को 20 लाख 77 हजार रुपये व भगवान श्री परशुराम गौशाला खतौली को 3 लाख 11 हजार रुपये की राशि के चैक गऊशालाओं के प्रतिनिधियों को प्रदान किए।

अम्बाला में टांगरी नदी का जलस्तर बढ़ा, Anil Vij ने किया दौरा; NDRF अलर्ट पर

Anil Vij  ने कहा कि हरियाणा सरकार समाज के भिन्न-भिन्न वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों का गऊ माता के प्रति जो मन में सम्मान है, उसी सम्मान के तहत वे अपनी स्वेच्छा से आगे आकर गऊशालाओं की सहायता करें ताकि सड़क पर कोई भी आवारा पशु /गौवंश न हो। सरकार द्वारा समय-समय पर गऊशालाओं के संचालन के लिए सहयोग देने का काम किया जाता है, लेकिन इस कार्य में आमजन का सहयोग भी जरूरी है।

Anil Vij सरकार द्वारा गऊशालाओं के संचालन के लिए बजट में भी बढोतरी की गई

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गऊशालाओं के संचालन के लिए बजट में भी बढोतरी की गई है तथा नई गऊशालाएं भी खोलने का काम भी किया है, जिसका उद्देश्य है कि कोई भी गौवंश आवारा सड़क पर न घूमे। उन्होंने गऊशालाओं के प्रतिनिधियों द्वारा बेसहारा गौवंश के रख-रखाव के लिए किए जा रहे कार्यो की भी सराहना की और कहा कि प्रतिनिधि इस प्रकार के कार्य को इसी सेवाभाव के साथ करते रहें, जिसके लिए उनका सहयोग उन्हें हमेशा मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!