अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री Anil Vij ने आज विपक्ष और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार यात्रा के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस यात्रा से यह अर्थ निकलता है कि विपक्ष को सुप्रीम कोर्ट पर विश्वास नहीं है।
Anil Vij का कांग्रेस पर हमला, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर भी की टिप्पणी
Anil Vij ने कहा कि मतदाताओं के नाम कटने का मामला सुप्रीम कोर्ट में है और कोर्ट ने इस पर अंतरिम आदेश भी दिए हैं, इसलिए विपक्ष को कोर्ट का सम्मान करना चाहिए। विज ने कहा कि विपक्ष की यात्रा से कोर्ट अपने फैसले नहीं बदल सकता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हमारे देश में जो भी देशप्रेम की बात करेगा और देश के लिए काम करेगा, वह कांग्रेस को विलेन नजर आता है।
एनसीईआरटी के मॉड्यूल में जिन्ना, माउंटबेटन और कांग्रेस को देश के विभाजन का जिम्मेदार ठहराए जाने के सवाल पर विज ने कहा कि यह बिल्कुल ठीक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद को धर्मनिरपेक्ष बताती है, जबकि उसी ने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा कराया।
Anil Vij इस यात्रा से यह अर्थ निकलता है कि विपक्ष को सुप्रीम कोर्ट पर विश्वास नहीं
उन्होंने कहा कि विभाजन के दस्तावेज पर कांग्रेस, जिन्ना और माउंटबेटन के हस्ताक्षर हैं, इसलिए वे ही इसके लिए जिम्मेदार हैं। प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले की प्राचीर से आरएसएस का जिक्र किए जाने के सवाल पर विज ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि आरएसएस विश्व की सबसे बड़ी और देशभक्त संस्था है, जो देश के लिए सबसे ज्यादा काम कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर हार की पीड़ा के कारण ऐसे मुद्दे उठाने का आरोप लगाया।

